अगर तुम साथ देने का वादा करो तो ज़माने को छोड़ देंगे हम

Posted by

अगर तुम साथ देने का वादा करो तो ज़माने को छोड़ देंगे हम

बात तो बस इतनी सी है कि तुम एक नज़र देख लो हमको

कब से खड़े हैं तेरी राहों में दिल अपना हम थम कर

पहचानते हैं अब तो सभी लोग तुम्हारे मोहल्ले के हमको

पूछते है कि यहाँ क्यों आते हो तुम्हारा यहाँ क्या काम है

किस किस को और क्या क्या जवाब दूँ अब तूँ ही बता

मैंने तो तुमसे बेइंतहा इश्क़ किया है मेरे महबूब

शायद यही है मेरी खता

तुमने तो कहा था कभी ये भी

कि जनम जनम का साथ है हमारा तुम्हारा

और मैंने तुम पर यक़ीन कर तुमको अपना बनाना चाहा

अब ये तुमको तय करना है कि तुम क्या चाहती हो

तेरी चाहत में मैं बन चूका हूँ पागल प्रेमी आवारा

दिल मेरा मेरे महबूब अब है तेरे ही इश्क़ का मारा

चल पड़ी है मेरे इश्क़ की गाड़ी शायद

धीरे धीरे ही सही पर ये भी अच्छा है

मिलने का जो वादा किया है तुमने तो

वादा अपना याद रखना और इसको तुम निभाना

तेरी ये शरबती आँखें और ये रेशमी ज़ुल्फें

यही है आजकल मेरे रहने का पता और ठिकाना

मैं जब भी अपने दिल की कहता हूँ

तुम दुनिया से क्यों डरते हो

ना जाने क्यों ये मुझको लगता है

कि तुम भी मुझसे मोहब्बत करते हो

इस चांदनी रात में अगर हो जाये तुमसे मुलाकात

तो शायद हमारी ये चाहतें मुकम्मल हो जाएं

तेरी याद जब भी देखो मुझे करती है बेचैन

कर लो तुम भी मेरा दीदार और मिला लो नैन से नैन

तेरी अदाओं से मैं हो रहा हूँ घायल

फिर से छनका दो तुम अपने पैरों की पायल

अगर तुम ना मिली मुझे तो

शीशे की तरह दिल को तोड़ देंगे हम

अगर तुम साथ देने का वादा करो तो ज़माने को छोड़ देंगे हम