आज मैंने प्यार तेरा पा लिया है तुझको याद करते करते
बरसों से ये तमन्ना थी इस दिल की, कि कोई मेरी भी दिलरुबा हो
जिसको जब भी मेरा जी चाहे मैं उतना प्यार कर सकूँ
ना हो ज़माने का डर और ना ही पाबंदिया हो उसूलों की
बस एक मैं हूँ और बस एक वो हो, हम दोनों मिल जाएं हमेशा के लिए
जब देखूं मैं उसकी तरफ तो झुक जाये नज़र उसकी शर्म के मारे
इस जवान दिल को एक खूबसूरत सहारे की तलाश थी
तुम मिल गए तो ऐसा लगा जैसे लाखों फूल मेरी राहों में खिल गए
मौसम भी आज हम पर जैसे मेहरबान हो गया है
बारिश की बुँदे हम पर बरस रही हैं और हम एक-साथ भीग रहे हैं
हमारा छाता भी तेज़ हवा के साथ ना जाने कहाँ उड़ गया है
इस रंग-बिरंगे माहौल का मज़ा लेने का वक़्त आ गया है
अगर बुरा ना मानो तो आज दिल की बात होठों पर ले आता हूँ
आज मैं तुम्हारी पसंद के ही गीत मिलन के जाता हूँ
भंवरा बन कर आज मैं कली पर मंडराना चाहता हूँ
आज तुम तक मैं पहुँच ही गया, अपने दिल से फ़रियाद करते करते
आज मैंने प्यार तेरा पा लिया है तुझको याद करते करते
मुस्कुरा कर दिलों को लूट लेने की कला में माहिर हो तुम
जब भी नज़र आती हो तुम तो चारों तरफ के नज़ारे जैसे हो जाते हैं हसीन
कल जो मिले थे तो जल्दी ही वापिस लौट गए थे तुम
कभी तो मिलकर देखो हमसे फुर्सत के साथ
जब भी तुम अपना सर मेरी गोद में रख दोगी तो मैं उसे प्यार से सहला दूंगा
जब भी दिल तुम्हारा होगा उदास तो मैं अपने नग्मों से दिल तुम्हारा बहला दूंगा
प्रेम-धुन कुछ ऐसी तेरे इश्क़ की मेरे सर पर चढ़ कर बोल रही है
कि याद चाहे किसी की भी आये पर लब पर नाम तेरा ही आता है
तेरे आने की उम्मीद में जागता रहता हूँ मैं
दिल है आज बहुत खुश मेरा, मुझे मिला है साजन का प्यार
पहले तो बहुत किया उन्होंने इंकार, अब जाकर हुआ है इकरार
प्यार की अगन में वैसे तो हम दोनों ही जल रहे थे
जैसे ही मैंने उनको अपना कहा तो ऐसा लगा जैसे राहों में फूल खिल रहे थे
तेरी खूबसूरत सी यादें आती हैं और दिल को तड़पाती हैं
उम्मीद है कि आप कर लोगे मुझे आज कबूल
दिल मैंने अपना पेश कर दिया है आपको डरते डरते
आज मैंने प्यार तेरा पा लिया है तुझको याद करते करते
We offer poetry and lyric writing services for all your needs, personal or professional, in English and Hindi. To avail the service, please contact by email: rajeevkharb_2007@rediffmail.com
Amazon Link to Buy Book:





