आज मौसम बहुत सुहाना लगता है

Posted by

आज मौसम बहुत सुहाना लगता है

सावन की पहली बारिश की बूँदे हैं

दिल मेरा आज ख़िला हैं गुलाब की तरह

कोयल की मधुर आवाज़ कानों में रस घोल रही है

तोता मैना की कहानी आज अपनी सी लगती है

बरसों बाद आज फिर से मुस्कुराया हूँ मैं

मेरे प्यासे इस दिल पर तुम बारिश बन कर बरस जाओ

ये ठंडी हवा के झोंके मुझे मस्त कर रहें हैं

रूह में आज फिर से मैंने सुकून महसूस किया है

ये गुलाब के फूल और पत्तिया इस गुलशन की

मुझसे कहती हैं आजा किसी से इश्क़ कर ले  पर

भवरें आज मंडरा रहें हैं फिर से कली कली

ये मौसम बरसों बाद फिर से बेईमान हो रहा है

आज मौसम बहुत सुहाना लगता है