इस अँधेरी रात में तूँ उम्मीद का दीया जला कर तो देख

Posted by

इस अँधेरी रात में तूँ उम्मीद का दीया जला कर तो देख

ये माना कि अब तक तुझे कभी कोई भी कामयाबी नहीं मिली

बरसों से एक लम्बा सफर तय किया है तूने कुछ बनने के लिए

बहुत अरमानों से मेहनत भी की थी रात-रात भर जागकर

पर जब परिणाम आया तो तेरे हाथ कुछ भी ना लगा

अगर तूँ सोचता है कि ऐसा सिर्फ तेरे साथ हुआ है तो गलत है तूँ

ऐसे लाखों लोग हैं जो बरसों से इंतज़ार कर रहे हैं बस एक मौके का

एक बार अपने चारों तरफ नज़र घुमा कर तो देख

इस अँधेरी रात में तूँ उम्मीद का दीया जला कर तो देख

जीत या हार क्या मिलेगा तुझको ये तो किसी को नहीं पता

तेरे हाथ में तो बस प्रयास करना ही है चाहे जो हो परिणाम

ऐसा बहुत बार होगा तेरे साथ कि तेरे साथ चलने वाला कोई ना होगा

हो सकता है कि जीवन की इस कठिन डगर पर तुझे अकेला भी चलना पड़े

अपने होंसलों से तूँ इस ज़माने को हैरान कर दे

एक दिन आएगा कि तेरी मेहनत भी रंग लाएगी

बीच रास्ते में कभी अपनी हिम्मत को मत हार जाना

संघर्ष की काँटों भरी राह को तूँ अपना बना कर तो देख

इस अँधेरी रात में तूँ उम्मीद का दीया जला कर तो देख