You are currently viewing कभी-कभी मेरा कुछ भी करने का मन नहीं करता साथियों और मैं हो जाता हूँ बोर

कभी-कभी मेरा कुछ भी करने का मन नहीं करता साथियों और मैं हो जाता हूँ बोर

कभी-कभी मेरा कुछ भी करने का मन नहीं करता साथियों और मैं हो जाता हूँ बोर

पता नहीं कि ऐसा सिर्फ मेरे साथ ही होता है या फिर सब के साथ होता है

कोई बेचारा करता है दिन-रात काम तो कोई चादर तान कर सोता है

कोई ज़रा सी भी करे मेहनत तो आसानी से हो जाता है कामयाब

कमर-तोड़ मेहनत करके भी किसी के लिए कामयाबी है बस एक ख्वाब

दोस्तों ऐसा है कि मैं ये सब बातें अपने अनुभव से ही कहता हूँ

ऐसा नहीं है कि आप ही परेशान हैं, मैं भी विफलता का दर्द अक्सर सहन करता हूँ

कामयाबी पाने की खातिर मैंने ना जाने क्या-क्या किया है

पर कामयाबी तो दूर की बात है, मैंने तो अब तक केवल सब्र का घूँट ही पिया है

पता नहीं वो कौन लोग हैं जो देखते ही देखते सफल हो जाते हैं

हमारे तो जो भी प्रयास हैं वो देखते ही देखते विफल हो जाते हैं

दिल में मेरे उठते हैं कई सवाल कि कितनी ख़ुशियाँ मिली हैं अब तक और कितने मिले हैं ग़म

ऊपर से लोगों कि बातें हौंसला मेरा तोड़ देती हैं और दिल पर करती हैं सितम

ना जानें कब वो दिन आएगा कि हमारी कामयाबी भी ज़माने में मचाएगी शोर

कभी-कभी मेरा कुछ भी करने का मन नहीं करता साथियों और मैं हो जाता हूँ बोर

जब भी देखता हूँ ज़िन्दगी को रोड़ पर दिन-रात भागते और दौड़ते

मेहनतकश लोगों को मज़दूरी करते और पेट पालने की ख़ातिर पत्थर तोड़ते

तो ये भी सोचता हूँ कि भगवान ने मुझको रहने को दिया है घर और खाने को दिया है भोजन

यही सोच कर फिर से उम्मीद नयी एक जगाता हूँ मैं और लगाता हूँ एक नयी लगन

खैर हार मानने वालों में से तो मैं भी नहीं हूँ मेरे प्यारे दोस्तों

गिर कर उठना और उठकर फिर से गिरना, इन सब बातों से मैं कभी भी डरता नहीं हूँ यारो

माना कि लाख गहरा है समंदर पर मुझको तो मेरी कश्ती पर भरोसा है

इसी भरोसे और बहुत सारी मेहनत ने मेरी थाली में खाना परोसा है

दिल की बातें जब भी निकलती हैं तो वो फिर दूर तक जाती हैं

कभी-कभी ये छोटी-छोटी बातें दिल में उम्मीद नयी जगती हैं

अगर जज़्बा हो तूफानी लहरों से टकराने का समंदर भी रास्ता बना देता है

रास्ते में आने वाली मुश्किलों को हौंसला रास्ते से आसानी से हटा देता है

तुम ये मत सोचो कि कब तक कामयाबी का स्वाद चख पाओगे

लहरों के विपरीत तैरने का हौंसला रखोगे तभी इस भंवर से पार हो पाओगे

डरना नहीं कभी जीवन में क्यूंकि तेरी मुश्किलें कभी-कभी देंगी तुझे बुरी तरह से झकझोर

कभी-कभी मेरा कुछ भी करने का मन नहीं करता साथियों और मैं हो जाता हूँ बोर

जीवन के इस सफर में ऐसा भी होगा कि तेरे साथ वाले तुझसे बहुत आगे भी निकल जायेंगे

पाओगे तुम खुद को तन्हा भी कई बार और लोग तुम्हारी क़ाबलियत पर भी सवाल उठायेंगे

पर तुम कभी रुकना नहीं बस अपने दिल की सुनना और बस आगे बढ़ते जाना

चलना ही ज़िन्दगी है दोस्तों मंज़िल उसी को मिलती है जिसने मन में कुछ बड़ा करने का है ठाना

लोगों की सबसे बड़ी परेशानी है कि वो बिना कुछ किये ही सब कुछ पा लेना चाहते हैं

ये जीवन तो शतरंज का एक खेल और वो हर छोटी बाज़ी खेलने से भी बहुत घबराते हैं

ज़रूरत से ज्यादा सोचने से अच्छा है कि तूँ आज कुछ कर के दिखा दे

दुनियाँ में ज़रा-ज़रा सी बात पर रोने वाले तो हैं बहुत पर आज तूँ लोगों को जीने के अंदाज़ सीखा दे

वक़्त कभी भी एक जैसा नहीं रहता किसी का, आज समय खराब है तो कल बढ़िया भी होगा

सब दिन नहीं होते एक समान, माना आज नहीं है तेरे पास कुछ काम पर कल तेरे पास भी कुछ करने का होगा मौका

फ़िक्र ना कर मेरे यार, एक दिन तेरे नाम का डंका भी बजेगा चारों ओर

कभी-कभी मेरा कुछ भी करने का मन नहीं करता साथियों और मैं हो जाता हूँ बोर

घड़ी की सुइयाँ तो दिन-रात चलती रहती हैं बिना रुके ओर बिना थके

जीवन है एक बहुत बड़ी दौड़, ना जाने क्यों कभी-कभी मुझे कुछ ऐसा ही लगे

कल रात को काफी देर तक मैं बिस्तर पर पड़ा बस यही बात सोचता रहा

मन के खाली पड़े एक कोने में कुछ पुराने विचार पड़े थे ओर मैं अपने आप को कोसता रहा

कभी घर वाले तो कभी बाहर वालों ने कहा कि मुझसे कभी ना कुछ हो पायेगा

मेरा ये निरर्थक जीवन बिना कुछ किये ही बस ऐसे ही गुजरता जायेगा

अँधेरी रात में उम्मीद की कोई तो किरण हो जो करदे मेरे मन में उजियारा

कोई तो हो जो मुझको हौंसला दे पाए ओर मिलकर मुझसे मेरे जीवन में बहा दे प्रेम-धारा

मैंने सुना है कि प्रेम में बहुत शक्ति होती है ओर हो जाता है बेड़ा पार

अब मेरी भी एक प्रेमिका है ओर उसने मेरे जीवन को दी है नयी प्रेरणा ओर खुशियां चारों ओर

कभी-कभी मेरा कुछ भी करने का मन नहीं करता साथियों और मैं हो जाता हूँ बोर

ओर अंत में इतना ही कहूंगा दोस्तों कि बोर होने से अच्छा है कि अपना मन काम में लगाओ

बहुत मौके मिलेंगे तुम्हे आगे बढ़ने के तुम बस अपने दिल को ऐसी वैसी बातों में ना लगाओ

बिना कुछ किये तो ये जीवन तुम पर एक बोझ बन कर रह जायेगा

उठो ओर अपने आप को यूँ बर्बाद होने से बचा लो वर्ना तुम्हारे पास करने को सिर्फ अफसोस ही रह जायेगा

जीवन में कुछ लक्ष्य बना कर उसको करो हाँसिल ताकि तुम्हारे जीवन में भी हो एक नयी भोर

कभी-कभी मेरा कुछ भी करने का मन नहीं करता साथियों और मैं हो जाता हूँ बोर