कभी सही वक़्त आने का इंतज़ार मत करना जो करना है अभी कर ले

Posted by

कभी सही वक़्त आने का इंतज़ार मत करना जो करना है अभी कर ले

क्या पता कल ये मौका तेरे हाथ में रहे या ना रहे

अगर आज तू कदम बढ़ा ले तो तेरी तक़दीर तुझपे मेहरबान हो सकती है

ख़ुदा भी देखता है हिम्मत बन्दे की और अपनी रहमत बरसा देता है

तेरा जुनून ऐसा हो कि तेरी इबादत भी कबूल हो जाये

जब तू चलेगा तो साथ चलेगी तेरे पूरी कायनात

ये तू चाहे तो कभी भी आजमां लेना ऐ दोस्त

हमेशा रात के बाद दिन और पतझड़ के बाद बहार आती है

जो वादा किया है तुमने खुद से उसको तुझे पूरा करके दिखाना है

कोई नहीं आने वाला तेरी ख़ैर पूछने को

इन अंधेरो को तुझे ही रोशन करना है अपने होंसले की मशाल से

दूर कहीं से दिखेगी तुमको एक रोशनी की किरण भी

यही पैगाम होगा तेरे लिए कि तेरा अच्छा वक़्त आने वाला है

तेरा ही नाम होगा लोगों के लबों पर बस तू थोड़ा सा सबर कर ले

कभी सही वक़्त आने का इंतज़ार मत करना जो करना है अभी कर ले