You are currently viewing कल की चिंता को छोड़ कर तू अपना आज सँभाल ले

कल की चिंता को छोड़ कर तू अपना आज सँभाल ले

कल की चिंता को छोड़ कर तू अपना आज सँभाल ले

क्योंकि कल कभी नहीं आता जो कुछ है बस आज है

कल को किसी ने नहीं देखा आज तक

कल का दिन ख़ुशी लाएगा या ग़म कोई नहीं जानता

पर आज का ये पल तेरा अपना है इसे जी ले

सोचना क्या है ज़िन्दगी की दुश्वारियों के बारे में

हिम्मंत मत हारना कभी बस चलते जाना

कभी जीत कभी हार होती है इस जीवन में

अपना हर काम तुझे करना है मन लगा कर

तक़दीर के भरोसे बैठने से कुछ नहीं होगा

कश्तियाँ जो लहरों से टकराती हैं वही मंज़िल पाती हैं

कामयाबी कभी इत्तेफ़ाक़ से नहीं मिलती दोस्तों

अपने लक्ष्य की तरफ दिन रात चलना पड़ता है

तू भी अभी से अपना करम करना शुरू कर दे

क्योंकि जो बीत जाता है वक़्त वो वापिस नहीं आता

कल की चिंता को छोड़ कर तू अपना आज सँभाल ले