You are currently viewing कहना तो बहुत कुछ था उनसे पर उसे देखकर लब मेरे खामोश हो जाते हैं

कहना तो बहुत कुछ था उनसे पर उसे देखकर लब मेरे खामोश हो जाते हैं

कहना तो बहुत कुछ था उनसे पर उसे देखकर लब मेरे खामोश हो जाते हैं

माँगा था जिनको दुआ में मैंने दिन रात सजदा करके

जब वो सामने आये तो हम बस उनको देखते ही रह गए

ऐसे लगा जैसे कि वक़्त थम गया हो

मुँह से अपने हम एक लफ्ज़ भी नहीं बोल पाए

हमें लगा कि ये हक़ीक़त है कि एक सपना

जिसे चाहा था मैंने कभी वो मेरे सामने थी रूबरू

नज़रें मिली जब मेरी उनकी नज़रों से तो ये हालत हुई मेरी

भूल गया मैं सब कुछ और बस तेरी सूरत में कहीं खो गया

बातें हुई फिर वादे की और वफ़ा की भी हमारे बीच में

मैंने पूछा उनसे सबब इतनी देर से आने का

तो उनकी खूबसूरत आँखों में आँसू छलक आये

उन्होंने कहा हमसे कि बड़ी मुश्किल से पहुंचे वो

ज़माने कि ज़ालिम नजरों से अपने आप को बचते बचाते हुए

जब हमने ये सुना तो खुद की सोच पर हमें बहुत अफ़सोस हुआ

हम तो उनको बेवफा ही मान बैठे थे

हमें क्या पता था कि वो वक़्त के हाथों मजबूर थे

आओ अब हम तुम एक दूजे के आगोश में कहीं खो जाते हैं

कहना तो बहुत कुछ था उनसे पर उसे देखकर लब मेरे खामोश हो जाते हैं