किस बात की चिंता करते हो तुम, ज़िन्दगी में कुछ भी हमेशा के लिए नही होता
ज़िन्दगी भर तुम इसी बात के पीछे भागते हो कि मुझे सब कुछ पाना है
पर हक़ीक़त ये है कि इस दुनिया में कुछ भी स्थाई नहीं होता
जो आज तुम्हारे पास है वो कल किसी और के पास था और आने वाले कल में किसी और का होगा
ये दौलत और ये शोहरत भी एक दिन तुम्हे चुभने लग जाएगी
ज़िन्दगी का असली मज़ा पाने में नहीं बल्कि जो है उसे छोड़ने में है
कभी भी मत गुमान करना किसी भी बात का ऐ नादान इंसान

जब तक तुम ये सोचते हो कि मैं तो एक बहुत बड़ा आदमी हूँ
तब तक सोच तुम्हारी छोटी ही होगी, बड़ी नहीं हो पायेगी
जिस दिन तुम अपना पद और प्रतिष्ठा त्याग दोगे उस दिन तुम बहुत हल्का महसूस करोगे
मत जोड़ो तुम खुद को किसी भी पहचान से वर्ना ये दुनिया वाले तेरी पहचान मिटा देंगे
जब भी तुम सबसे गहरा दुःख महसूस करते हो तो ये पाओगे कि ये दुःख तो तुम्हारे अभिमान की देन है
जिस रात को तुमने खुद को खुद से मिलवा दिया, उसी रात को तुम्हारा असली जागरण होगा

छोड़ दो उन सब बातों को जो बीत गयी हैं, जीना शुरू कर दो अभी और इसी पल में
जब भी उठती हैं लहरें तेरे मन में सुख और दुःख की
तो उन लहरों को रोको मत, उनको आने दो और जाने दो
जो हँस लेता हैं मुश्किल हालात में भी, वो फिर जीवन में कभी नहीं रोता
किस बात की चिंता करते हो तुम, ज़िन्दगी में कुछ भी हमेशा के लिए नही होता
जिस दिन तुम कुछ नहीं रहोगे, उस दिन तुमको सब कुछ मिल जायेगा
किसलिए इक्कठा कर रहे हो ये ऐशो-आराम ज़िन्दगी के, ये सब किसी काम के नहीं

जब तेरा ये दिल बेकरार होगा, तब तेरा कोई अपना ही तुझे तस्सली देगा
बहुत खुशकिस्मत होते हैं वो लोग जिनके पास होता है कोई हमसफ़र हर हाल में साथ देने को
अगर तुम्हारे पास भी ऐसा कोई साथी है तो रोक लो उसको और खुद से कभी ना दूर जाने दो
दिल का दरिया जब भी बहता है तो फिर उसमे जज्बातों का तूफ़ान उठता है
ऐसे में तेरी पतवार तेरे किसी अपने के हाथ में होनी चाहिए जो तुझे पार लगा सके
मैं ये कर दूंगा, मैं वो कर दूंगा, छोड़ दो तुम ऐसी बातों को
अगर कुछ कर सकते हो तो, किसी रोते हुए इंसान को हँसा देना
सच में वो दुआएं देगा तुम्हे दिल से और उम्र भर तुम्हारा शुक्रगुजार रहेगा
ये ज़िन्दगी हंसने और गाने के लिए इसलिए हर हाल में खुश रहा करो

अगर खुशियां ना मिले जीवन में तो क्या, कभी-कभी ग़मों से भी निभा लिया करो
चैन जब भी मिलता है, राहत जब भी मिलती है, तो सब हमेशा दुआ से ही होता है
सभी के लिए कुछ अच्छा ही लिखा है उपरवाले ने
इसीलिए तो कहते हैं कि किस्मत तो उनकी भी होती है जिनके हाथ नहीं होते
जिसने पा लिया है किसी का सच्चा प्यार, वो फिर ज़िन्दगी में कुछ नहीं खोता
किस बात की चिंता करते हो तुम, ज़िन्दगी में कुछ भी हमेशा के लिए नही होता

We offer poetry and lyric writing services for all your needs, personal or professional, in English and Hindi. To avail the service, please contact by email: rajeevkharb_2007@rediffmail.com
Amazon Link to Buy Book:





