You are currently viewing कुछ ऐसा इंतजाम हो जाये कि आज तेरे आने की खबर मिल जाये

कुछ ऐसा इंतजाम हो जाये कि आज तेरे आने की खबर मिल जाये

कुछ ऐसा इंतजाम हो जाये कि आज तेरे आने की खबर मिल जाये

तेरे आने का था हम सबको ना जाने कब से इंतज़ार

रात दिन काटें है मैंने कैसे तेरे बिना ये तो मेरा दिल ही जानता है

हो ना हो ये हवा तुझे छूकर आयी है मेरे पास

तेरे दिल ने ये कहा है मेरे दिल से कि क्यूँ हो आज इतने उदास

मेरी इस बेकरारी का सबब तो सभी जानते है पर तुमको खबर नहीं

क्या मेरी दीवानगी का तुम पर होता कोई असर नहीं

क्यों तुम मुझे परखते रहते हो ऐसे हालत में भी

कितनी बार मैंने तुमसे कहा है कि मैं बस तुम्हारा हूँ

माना की तूफान उठ रहे है तेरे दिल के समंदर में पर मैं तो किनारा हूँ

जब कभी कश्ती तेरी फंस जाये बीच भंवर में तो मुझे याद कर लेना

मैं कहाँ जाऊंगा मैं तो हर वक़्त तेरे आस पास ही रहता हूँ

तेरी सलामती के लिए मैं खुद को भी मिटा सकता हूँ

अब इससे ज्यादा मैं क्या कहूँ अपनी बेगुनाही में

अब मेरी मोहब्बत को सरे बाजार नीलाम ना कर हमदम

कहीं ऐसा ना हो कि आज तूँ और तेरा नाम मेरे दिल से उतर जाये

कुछ ऐसा इंतजाम हो जाये कि आज तेरे आने की खबर मिल जाये