खुश रहा करो दोस्तों ये जिंदगी बस एक बार ही मिलती है
किसी भी हाल में मायूस मत होना मेरे यार
ज़िन्दगी हमें यही तो सिखाती है कि
दुख और सुख तो आते जाते रहते हैं
ना कर तूँ दुख की चिन्ता

और ना हो पागल ख़ुशी को पाकर
ये दौलत और शोहरत भी अच्छी नहीं लगती कभी कभी
अगर अपनों का साथ इसमें शामिल ना हो
अकेले रहने की इस आदत को बदल डालो
बहार तो ज़िन्दगी की दोस्तों के साथ है
कभी कभी बस यूँ ही तुम
मुस्कुरा भी लिया करो अपनों के साथ

कुछ वक़्त निकलना भी ज़रूरी है अपने शौक़ के लिए
कभी कभी तुम कहीं घूम के भी आया करो
अगर पैसे ही कमाने के चक्कर में लगे रहोगे
तो फिर इस जिंदगी का आनंद कब लोगे तुम
माना की पैसे के बिना काम नहीं चलता
पर पैसा सब कुछ तो नहीं होता मेरे दोस्त

कभी कभी इस कुदरत को भी देखा करो
कैसे पंछी मस्त होकर आसमान में उड़ते है
भँवरे भी मंडराते हैं नाज़ुक और प्यारी कलियों पर
झरना कल कल करके बहता है प्यार से
घास के हरे हरे मैदान आँखों को सुकून देते हैं
मुझे ये पूछना है आज तुम सभी से
कि आखरी बार कब तुम अपने आप से मिले थे

लोगो के बारे में तो तुमको सब पता है
कि कौन कौन कैसा कैसा है
ये ऐसा है तो वो वैसा है
पर क्या तुम अपने आप को भी पहचानते हो
छोड़ दो आदत दूसरों में कमियां ढूंढ़ने की
दाग तो लोग चाँद में भी ढूंढ लेते हैं दोस्तों

पर ये तेरी फितरत नहीं बननी चाहिए मेरे यार
छोड़ दे इन सभी बेकार की बातों को आज ही
तूँ भी कर ले किसी से प्यार इश्क़ और मोहब्बत
दिल के अरमानों की कलियाँ बस एक बार ही खिलती हैं
खुश रहा करो दोस्तों ये जिंदगी बस एक बार ही मिलती है
Amazon Link to Buy Book:
