गा लो और मुस्कुरा लो दोस्तों ये ज़िन्दगी ना मिलेगी फिर दोबारा
इस छोटी सी ज़िन्दगी में तुझको करने हैं काम बड़े
माना कि किसी के पास भी वक़्त नहीं कुछ पल ठहर जाने का
पर कभी कभी यारों और दोस्तों से भी मिलते रहना चाहिए
कुछ सुनने चाहिए नग्मे उनसे और कुछ हमें भी गुनगुनाना चाहिए
चाहे ज़िन्दगी तुम पर कितनी भी दुशवार क्यों ना हो
पर चेहरे से मुस्कान चली जाये ये तो अच्छी बात नहीं
यही दोस्त तुम्हारे हर ग़म में तुम्हारा साथ दे सकते हैं
बाकी ये दुनिया तो यूँ भी किसी को ख़ुश नहीं देख सकती
पहले प्यार का पहला ख़त भी तुमने अपने दोस्त से ही भिजवाया था
दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है दोस्तों जो हर हाल में साथ देता है
अगर तुम सब कुछ हांसिल कर लो इस जीवन में फिर भी
सच्चे दोस्त आजकल ढूंढ़ने से भी कहाँ मिलते हैं
जी लो ज़िन्दगी दोस्तों के साथ यही है वक़्त का इशारा
गा लो और मुस्कुरा लो दोस्तों ये ज़िन्दगी ना मिलेगी फिर दोबारा
Amazon Link to Buy Book:
