चली आ रही है ये हवा तेरे बदन की खुशबू को लेकर
दिल मेरा कर रहा है तुझे याद ना जाने तुम कब आओगे
तेरी अदाओं का आशिक़ हूँ, और कितना मुझको तड़पाओगे
तेरे इश्क़ में अपना सब कुछ लुटाने को मैं तैयार हूँ
तेरी एक झलक को पाना ही मेरी ज़िन्दगी का मकसद है
ये रेशमी जुल्फें और ये नीली-नीली आँखें कुछ कहती है मुझसे
शायद तुम भी मुझसे दोस्ती करना चाहती हो
मैंने ना जाने क्या-क्या ख्वाब सजा रखे हैं तेरी खातिर
दिल मेरा धड़कता है तेरे ही नाम को लेकर
चली आ रही है ये हवा तेरे बदन की खुशबू को लेकर
किसी भी काम में अब मेरा ये मन लगता नहीं
हर घड़ी बस तेरी हसीन सूरत देखने का मन करता है
ज़िन्दगी की भाग-दौड़ में अब मेरी कोई रूचि नही है
कदम मेरे अपने आप चल पड़ते हैं तेरी ओर
जो मुझे खींचती हैं तेरी ओर, ना जानें कौन सी है वो डोर
मैंने ख़रीदा था कल एक गुलाब तुमको देने के लिए
पर तुम मुझसे मिलने का वादा करके भी नहीं आए
आज वो गुलाब मुरझा सा गया है और तेरे आने की उम्मीद अब भी करता है
ना जाने ऐसे कितने गुलाब हैं जो तुम्हारी जुल्फों में लगने को बेताब हैं
ये प्यारा मौसम और तुम नहीं हो, मैं खामोश बैठा हूँ तेरी आरज़ू को लेकर
चली आ रही है ये हवा तेरे बदन की खुशबू को लेकर
लोग पूछते हैं मुझसे आजकल कि ये क्या हाल बना रखा है
आईना मुझसे मांगता है वो पहले जैसा बेफिक्र और बिंदास चेहरा
वक़्त गुज़रता है बहुत ही तेज़ गति से, दिन गुज़रते है घंटो की तरह
ये छोटी सी ज़िन्दगी और उसमे भी ये जवानी मुश्किल से चार दिन की है
इस जवानी में मैं तुम्हारे साथ एक-एक पल जीना चाहता हूँ हाथों में हाथ लेकर
अगर मैं कहीं खो जाऊँ इन मस्त नज़ारों में, तो मुझे तुम संभाल लेना
दे देना सहारा अपनी मोहब्बत से और मेरे दिल को अपनी जुल्फों से सहला देना
ये जो काली घटाएँ छा रही है चारों तरफ, ये मेरे दिल के जज़्बात हैं
तुम्हे भी ये बादल पसंद आने लगेंगे अगर तुम समझ सको मेरे दिल की जो बात है
चलना है मुझे अब तेरे संग ही, ये वादा किया है मैंने तुमको बाँहों में लेकर
चली आ रही है ये हवा तेरे बदन की खुशबू को लेकर
Amazon Link to Buy Book:
