You are currently viewing चुनौती जब कभी बड़ी होती है तो जीतने का मज़ा भी बढ़ जाता है

चुनौती जब कभी बड़ी होती है तो जीतने का मज़ा भी बढ़ जाता है

चुनौती जब कभी बड़ी होती है तो जीतने का मज़ा भी बढ़ जाता है

दो चार कदम पर ही मंज़िल मिल जाये तो ये कोई ख़ास बात नहीं

लहरों के विपरीत जब तैरता है कोई समंदर में

तो इस होंसले को पूरी कायनात सलाम करती है

जिंदगी में कुछ बनना है तो जीत का जुनून होना चाहिए

जो आराम से ही कट जाये वो जिंदगी किस काम की

वक़्त जब भी परखना चाहे तुझे मुश्किलें देकर

तो हँसते हँसते हर हालात का सामना कर लेना मेरे दोस्त

मंज़िल पर पहुँचने का मज़ा लेते हुए तो देखा है मैंने बहुत लोगों को

पर जो सफर का भी लुत्फ़ उठाये वही असली राही होता है

क्या भला और क्या बुरा तुझे तो बस हर इंसान से मिलते जाना है

आज फिर से एक बार तक़दीर ने तुझे एक और मौका दिया है

तू इस बार अपने सारे अरमानों को पूरा कर ले जी जान लगा कर

अगर वक़्त तेरे हाथ से निकल गया तो फिर उदासी का रंग भी चढ़ जाता है

चुनौती जब कभी बड़ी होती है तो जीतने का मज़ा भी बढ़ जाता है