You are currently viewing जज़्बात मेरे दिल के मैं उसे कभी बता ना सका 

जज़्बात मेरे दिल के मैं उसे कभी बता ना सका 

जज़्बात मेरे दिल के मैं उसे कभी बता ना सका 

पता नहीं क्या क्या इस दिल में छुपा रखा था मैंने

ख्वाबों में जब भी उसको देखा तो मैं मचल गया

एक अनछुए एहसास से मैं पिंघल गया

आँखों आँखों में जब बात होने लगी तो जुबाँ का क्या काम

कर दिया उसकी एक नज़र ने मेरा नींद चैन हराम

रात को जब चाँद आसमां पर निकलता है

तो वो भी तेरे आगे कुछ फ़ीका सा लगता है

इस बात की ग्वाही सितारे भी देते हैं

सोचा था की एक ख़त में लिख दूंगा दिल की बातें

पर लिखने बैठा तो अलफ़ाज़ ही काम पड़ गए

ना जाने की कब वो कुछ देर को आये और चले भी गए

और मैं फिर से एक बार उसकी ही यादों में खो गया

जज़्बात मेरे दिल के मैं उसे कभी बता ना सका