जब आँखों में नींद ना दिल में करार होता है तो प्यार होता है

Posted by

जब आँखों में नींद ना दिल में करार होता है तो प्यार होता है

मेरे पहले प्यार के इस पहले एहसास को मैं महसूस कर रहा हूँ

मेरी पहली मोहब्बत की पहली मुलाक़ात का वक़्त आ गया है

उन्होंने बुलाया है मुझको मिलने के लिए कल चाँद रात में

मिलकर उनसे मैं क्या कहूँगा और कैसे कहूँगा यही सोच रहा हूँ

आज की रात इन आँखों में नींद कहाँ मेरे महबूब

मैं तो तेरे इश्क़ और इंतज़ार में बेकरार हूँ

जब पूछा अपने दोस्तों से कि क्या मुझे प्यार हो गया है

तो पता चला कि ये तब होता है जब हमारा दिल कहीं लग जाता है

दुनियाँ की सारी बातें फीकी लगने लगती हैं बस तुम मीठी लगती हो

लोग जब पूछते है कि कहाँ रहते हो जनाब आजकल

तो मैं पता तेरी ही गली का बता देता हूँ हर बार

ऐ ख़ुदा ये दुआ है कि मेरी मोहब्बत को हमेशा सलामत रखना

मैंने सुना है कि तूँ इश्क़ करने वालों के लिए हमेशा मददगार होता है

जब आँखों में नींद ना दिल में करार होता है तो प्यार होता है