जब चलना मुश्किल हो जाए तो कुछ देर ठहर जाना अच्छा है

Posted by

जब चलना मुश्किल हो जाए तो कुछ देर ठहर जाना अच्छा है
मैंने जब तुमसे कहा कि बन जाओ मेरे हमसफ़र
तो तुमने तो मुझसे मुँह ही फेर लिया
क्या बात है जो खुद पे इतना इतराते हो
कभी तो दिल की राहों पर चल कर देखो
ये मेरे प्यार का लगा हुआ है बाजार
इस बाज़ार से कुछ तो कभी खरीद कर देखो
हमें तो होना है हर हाल में बर्बाद ये जानते है हम
पर फिर भी कभी तो हमें भी याद कर लिया करो
तेरे चेहरे की ये नर्मियाँ बहुत ही अच्छी लगती है मुझको
नींद आती है बहुत आजकल मुझको
शायद मेरी ये आँखें तेरा ही ख़्वाब देखना चाहती हैं
बहुत सोच समझकर मैंने अब ये फैसला कर लिया है
कि बस चलते जाना है चाहे मंज़िल मुझको मिले या ना मिले
मुझको तलाश है इस शहर में एक ऐसे शख्श की जो दिल का अच्छा है
जब चलना मुश्किल हो जाए तो कुछ देर ठहर जाना अच्छा है

We offer poetry and lyric writing services for all your needs, personal or professional, in English and Hindi. To avail the service, please contact by email: rajeevkharb_2007@rediffmail.com