प्यारे पाठकों,
आजकल की इस भाग-दौड़ भरी ज़िन्दगी में इंसान दिन-रात काम कर रहा है
हर व्यक्ति रातों-रात कामयाब हो जाना चाहता है
किसी के पास भी समय नहीं है कि कुछ देर आराम से बैठकर जीवन को समझे
बहुत से लोग जब किसी काम में असफल हो जातें है तो मायूस हो जाते हैं
ये जीवन कभी एक जैसा नहीं रहता, इसमें कभी सफलता है तो कभी विफलता भी है
इस पुस्तक के द्वारा मैं आप सभी को प्रेरित करना चाहता हूँ
इस पुस्तक में जो कविताएँ लिखी हैं वो आपको एक बेहतर जीवन जीने में मदद करेंगी
आपको नव-जीवन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
आपका दिल से धन्यवाद
आपका अपना
राजीव खरब
Sample Reading:
जब भी कभी हार जाओ तो फिर से एक बार कोशिश करना
बार बार कोशिश वही करते हैं जिनका इरादा पक्का होता है
वैसे तो ज़माने में कमी नहीं आपका दिल तोड़ने वालों की
साथ रहो उनके जो आपका हर दुःख दर्द बाँट लेते हैं
कोई तो ऐसा हो जो हर हाल में आपका साथ दे
परेशानियाँ तो सबके ही जीवन में होती हैं
पर अपना दर्द छिपा कर जो मुस्कुरा दे वही विजेता है
जिंदगी के ग़मों से तो कोई ना बच पाया कभी
हर हाल में जीने का ही तो नाम है ज़िन्दगी
चलो आज फिर से शुरू कर दें अपने हिस्से की मेहनत
फिर चाहे जो हो अँजाम तुम कभी घबराना नहीं
मैंने सुना है कि मंज़िल मिल ही जाती है भटक कर ही सही
क्यूँकि गुमराह तो ऐसे लोग हैं जो घर से कभी निकले ही नहीं
जब भी कभी हार जाओ तो फिर से एक बार कोशिश करना
We offer poetry and lyric writing services for all your needs, personal or professional, in English and Hindi. To avail the service, please contact by email: rajeevkharb_2007@rediffmail.com
Amazon Link to Buy Book:

Thank You




