जब भी जीवन का सफर मुश्किल लगे तो अपनी हिम्मत को जरा सा और बढ़ा देना

Posted by

जब भी जीवन का सफर मुश्किल लगे तो अपनी हिम्मत को जरा सा और बढ़ा देना

तुम कोशिश करना कि इस जीवन में तुम्हारा भी कोई लक्ष्य हो

बिना मकसद के जीना भी क्या जीना मेरे दोस्तों

अगर तुमने अपनी मंज़िल की तरफ चलना शुरू नहीं किया है तो कब करोगे

कामयाबी का फूल रातों-रात तो नहीं खिला करता

इसके लिए तो बरसों की मेहनत और तपस्या करनी पड़ती है

ये माना कि आसान नहीं है सफलता के शिखर तक पहुंचना

पर मंज़िल पर वही पहुँच पातें हैं जो चलना शुरू करते हैं

अगर ख्वाहिशों से ही ये दुनिया जीती जाती तो फिर कोई पसीना ना बहाता

जो भी करना है वो बस आज और अभी कर लो वर्ना फिर पछताओगे

वक़्त अगर बीत गया और मौका अगर हाथ से निकल गया तो हाथ मलते रह जाओगे

इस रात की भी सुबह हो जाएगी बस तुम एक दीपक अपनी उम्मीद का जला देना

जब भी जीवन का सफर मुश्किल लगे तो अपनी हिम्मत को जरा सा और बढ़ा देना

कुछ करने की ज़िद का होना भी बहुत ज़रूरी होता है

जो कुछ नहीं करता उसका तो नसीब भी हर वक़्त सोता है

यूँ ही नहीं होते चर्चे लोगों के महफ़िल में, उनमे कुछ तो बात होती है

बिना बादलों के अपने आप कहाँ बरसात होती है 

अपना उजड़े हुए चमन को तूँ भी आज कुछ पानी की बूंदे दे दे

शायद तेरे जीवन के मुरझाये हुए गुलाब भी फिर से खिल जायेंगे

अगर तेरी झोली में आज कांटे है तो भी तूँ ग़म ना कर

कभी ना कभी ये कांटे भी फूलों को बुलाकर लाएंगे

अगर तूँ कोशिश करता रहे तो तेरे ये मुश्किल दिन भी बीत जायेंगे

मुझे पता है कि तुझे भी तम्मना है कुछ कर दिखाने की

अभी तक बहुत खायी है तुमने ठोकरे इस ज़माने की

तुम्हारा भी वक़्त आएगा, एक दिन तुम भी इस ज़माने को अपनी उँगलियों पर नचा देना

जब भी जीवन का सफर मुश्किल लगे तो अपनी हिम्मत को जरा सा और बढ़ा देना

ये जो थोड़े से पैसे बचे हैं तेरी जेब में इनसे तो काम नहीं चल पायेगा

भर पेट रोटी तभी मिलेगी जब तूँ दिन-रात मेहनत करके और ज्यादा कमायेगा

खुद के लिए नहीं तो कम से कम अपनों के सपनों के बारे में सोच ले

बहुत उम्मीदें हैं तुमसे तेरे घर वालों की कि एक दिन तुम उन्हें सब कुछ दिलाओगे

उठो और काम पर लग जाओ क्योंकि मेहनत करना ही ज़िन्दगी का असल मकसद है

चलते-चलते अगर थक भी जाओ तो भी कभी रुकना नहीं बस चलते जाना

एक दिन कामयाबी का सेहरा तुम्हारे सर सजेगा अगर तुमने दिल में है ठाना

तेरी कश्ती को अभी लहरों से टकराना है इसे अभी किनारे पर मत लगा देना

जब भी जीवन का सफर मुश्किल लगे तो अपनी हिम्मत को जरा सा और बढ़ा देना

We offer poetry and lyric writing services for all your needs, personal or professional, in English and Hindi. To avail the service, please contact by email: rajeevkharb_2007@rediffmail.com