ज़िन्दगी का हर एक पल हमारे लिए बहुत ही ख़ास होता है
तेरे मेरे प्यार की यादें बसी हैं मेरे दिल के घर में
जब से होश सँभाला है मैंने देखा है बहुत करीब से जीवन को
कभी वक़्त ऐसा भी था कि मुश्किलें बहुत सी आयी

पर हम डटे रहे अपने होंसले से और चलते रहे
हमने देखा है इंसानों को गिरगिट की तरह रंग बदलते हुए
अपने पराये सभी ने किया हमारा इस्तेमाल अपने फायदे के लिए
मतलबी हैं लोग यहाँ के दोस्तों मतलबी है ज़माना
पता तो हमें था कि ये क्या हो रहा है हमारे साथ
हम कुछ ना बोले क्यूंकि रिश्ते जो निभाने थे

आज ना तो वो रिश्ते ही बचा पाए और ना ही कामयाब हो पाए
फिर भी दिल को तस्सली है कि किसी को धोखा तो नहीं दिया
मुबारक हो उनको धन दौलत महल और चौबारे
हम तो अपनी झोपड़ी में भी सुकून से रहते हैं
जीवन में हमने तो सभी को प्यार ही दिया है
ज़िन्दगी का हर एक पल हमारे लिए बहुत ही ख़ास होता है
Amazon Link to Buy Book:
