जाग रहा हूँ रातों को, ये सोच कर कि कोई तो पढ़ेगा मेरे ब्लॉग को

Posted by

जाग रहा हूँ रातों को, ये सोच कर कि कोई तो पढ़ेगा मेरे ब्लॉग को
सोच रहा हूँ बना लूँ एक कप कॉफ़ी का और कर दूँ काम शुरू
क्या कहते हो मेरे ऑनलाइन दोस्तों मेरी वेबसाइट हिट होगी कि नहीं
तुम्हे कसम है कि मेरा हर ब्लॉग पूरा पढ़ना
क्या पता तुम्हारा भाई भी हो जाये कामयाब
आज अभी तक मिले हैं कुल विजिटर चार मेरे यार
धीरे-धीरे होगा ग्रो मेरा ये ब्लॉग मेरे यार
तुम्हे सुनाऊंगा मैं कुछ चटपटी बातें जिनको पढ़ कर तुम्हे आएगा मज़ा
मज़े ले लो इस जीवन के, ये ज़िन्दगी नहीं है कोई सजा
मैंने सोचा है कि मैं लिखूंगा कुछ अलग और कुछ सब से जुदा
कुछ ऐसा कि हर कोई हो जायेगा मुझ पर फ़िदा
लड़कियाँ भरेंगी आहें और करेंगी मुझसे मिलने का इंतज़ार
और कुछ दिन बाद यार ये तेरा बन जायेगा सुपरस्टार
छा जाऊंगा मैं हर तरफ और कोई नहीं रोक पायेगा अपुन लोग को
जाग रहा हूँ रातों को, ये सोच कर कि कोई तो पढ़ेगा मेरे ब्लॉग को