जिंदगी की जंग को तूँ अपने होंसले से जीत ले
क्या पता कामयाबी तुझे ढूंढ रही हो प्यारे
बस निगाह तेरी होनी चाहिए लक्ष्य पर
वैसे तो लाखों लोग हैं जिनसे है तेरा मुकाबला
पर असल में जुनूनी लोग बहुत ही कम होते है

दिन रात काम करने का जज़्बा किसी किसी में होता है
पसीने से तूँ सींच दे अपने सपनों को
कर दे एलान कि अब ना कभी रुकेगा तूँ
तेरी मंज़िल तुझसे यही कहेगी पुकार कर
तू बस चल पड़ अब और ना इंतज़ार कर

ये जो कह रहे हैं कि तुझसे ना हो पायेगा
कल यही लोग तेरा इस्तक़बाल करेंगे
भर ले सीने में जोश और मुश्किलों से नज़रें मिला ले
जिंदगी की जंग को तूँ अपने होंसले से जीत ले
Amazon Link to Buy Book:
