जिन्हे इश्क़ हो गया है वो दुनिया से नहीं डरते

Posted by

जिन्हे इश्क़ हो गया है वो दुनिया से नहीं डरते

अगर प्यार किया है तो फिर डरना किस बात का

एक दिन तो वैसे भी सबको पता चल जाना है

प्यार की खुश्बू तो हर तरफ महकती है

फूल और कलियाँ भी रास्तों को सजा देती हैं

प्यार कभी सोच समझ कर नहीं किया जाता

इश्क़ जब होना होता है तो बस हो जाता है

बेकरारी दिल में अपना घर बना लेती है

आँखों से फिर नींद भी रूठ जाती है

पिया मिलन की आस हर वक़्त प्रेमी को रहती है

दिन रात रहता है इंतज़ार अपने महबूब से मिलने का

जब प्रेमिका बुलाये तो प्रेमी को आना ही होता है

इसीलिए तो कहते हैं कि प्यार दीवाना होता है

जिन्हे इश्क़ हो गया है वो दुनिया से नहीं डरते