You are currently viewing जिस दिन से तुम्हे देखा है आँखों से मेरी नींद दूर हो गयी है

जिस दिन से तुम्हे देखा है आँखों से मेरी नींद दूर हो गयी है

जिस दिन से तुम्हे देखा है आँखों से मेरी नींद दूर हो गयी है

मोहब्बत मेरी अब ज़माने में बहुत मशहूर हो गयी है

तेरी वो प्यारी सी मुस्कराहट भुलाये से भी नहीं भूलती

अब लगता है जैसे कि दिल तो गलती कर बैठा है

अब तो मेरा चैन और करार बस तुमसे ही है

गुलशन में मेरे बहार अब तुम से ही है

तेरी यादें अब तितलियाँ बन कर उड़ रही है चारों तरफ

दिल मेरा भी भंवरा बन कर हर कली पर मंडरा रहा है

तेरे चेहरे की चमक तो सोने से भी बढ़कर है

इतना सजना और संवरना तुम्हारा बिन साजन के बेकार है

बना लो मुझको अपना साजन मैं तुम्हारी जुल्फे संवार दूंगा

तेरे प्यार की खुश्बू इश्क़ की इन राहों को महका रही है

भटकता रहता है दिल मेरा तुझे पाने की खातिर

ये मेरे दिल का आलम मैं कैसे बताऊँ तुझे

आंखें ये मेरी अब तेरे इश्क़ के नशे में चूर हो गयी हैं

जिस दिन से तुम्हे देखा है आँखों से मेरी नींद दूर हो गयी है