जीने के लिए मिले हैं दिन चार अब जी भी ले मेरे यार
सोच रहे हो कि ये बात तो सबको पता है
इसमें क्या ख़ास बात है और नया क्या है
तो मैं ये कहना चाहता हूँ मेरे दोस्तों
इस भागती दौड़ती ज़िन्दगी में

हम जीना तो भूल ही गए
जो बात थी किसी को कहने की
वो बात तो कहना भूल ही गए
भूल गए कि ये ज़िन्दगी जीने के लिए है
इसको बस यूँ ही बर्बाद मत कर देना
कब तक यूँ ही अफ़सोस करते रहोगे तुम

बीती हुई बातों को लेकर
जो हुआ उसको भूल जा और नए सपने सजा
ज़िन्दगी है ज़िंदादिल लोगो के लिए
जब तक ज़िंदा हो हर हाल में मुस्कुराना
हर इंसान की कहानी अलग है यहाँ पर
कोई ऐसा नहीं जिसको कोई गम ना हो
तेरा ग़म तो फिर भी थोड़ा कम ही है

ये माना कि जाने वाले नहीं आते वापिस
पर एक नए सफर की शुरुआत तो कर सकते हैं
कब से नहीं मिले हो अपने दोस्तों से तुम
कुछ वक़्त तो फुर्सत के निकाल लिया करो यारों
क्योंकि कहीं तुम्हारे साथ कुछ ऐसा ना हो जाए
कि जब वक़्त हो तुम्हारे पास
लेकिन तुम्हारे दोस्त तुम्हे छोड़ कर चले जाए

रूठ कर ना जाने दो अपनी महबूबा को
मना लो उसको आज और अभी एक गुलाब दे कर
कहीं ऐसा ना हो जाए तुम्हारे साथ
कि वो किसी और को अपनी बाँहों का हार पहना दे
अब इज़हार ऐ मोहब्बत कर भी ले मेरे यार
जीने के लिए मिले हैं दिन चार अब जी भी ले मेरे यार
Amazon Link to Buy Book:
