जो कभी अजनबी थी आज मेरी ज़िन्दगी बन गयी है हर ख़ुशी बन गयी है

Posted by

जो कभी अजनबी थी आज मेरी ज़िन्दगी बन गयी है हर ख़ुशी बन गयी है

कुछ दिन पहले तक हम कभी ना मिले थे एक दूजे से कभी

पर जब से तुमसे मिला हूँ तुम अपने से लगने लगे हो

दिल मेरा तुमपर ऐतबार करने लगा है खुद से भी ज्यादा

बिन कहे ही तेरी आँखों ने बोल दी तेरे दिल की प्यार वाली बात

ये कुछ नया सा एहसास है और जिंदगी भी मेरी अब बदल रही है

पहले से ज्यादा मैं तुझपे मरने लगा हूँ मोहब्बत करने लगा हूँ

खाली खाली सा दिल था मेरा इसको तुमने अपनी चाहत से भर दिया

ऐसा लगता है कि तेरी मदहोश नज़रों ने मुझपर जादू सा कर दिया

कोई भी ग़म हो ज़िन्दगी का अब थोड़ा कम ही लगता है

तुमसे जुड़ी है मेरी उम्मीद की डोर मेरे हमसफ़र

ज़िन्दगी के हर मुश्किल मोड़ पर तुम मेरा साथ देना

मैं भी तेरे हर ख्वाब और हसरत को पूरा करूंगा

हम हो गए है एक दूजे के अब यही सोच कर मैं बहुत खुश हूँ

जो कभी अजनबी थी आज मेरी ज़िन्दगी बन गयी है हर ख़ुशी बन गयी है