
जो भी होना है उसको हो जाने दो आज
मत करो याद गुज़रे हुए पलों को तुम
जी लो बस इस पल को जी भर के
ना तो इस पल में सफलता है और ना ही कोई विफलता
इस पल में बस एक मैं हूँ और बस एक तुम हो
ये है एक हसीन मौका जीने और मुस्कुराने का
तुझे जब तक ना देखूं मुझको चैन आता नहीं
मैं आज जी भर के गाना चाहते हूँ, तुम लेकर आ जाओ साज

जो भी होना है उसको हो जाने दो आज
जो लोग पहुँच गए हैं शिखर पर उनको शिखर ही मुबारक
मैं नीचे से ही देख लूंगा उनको ऊपर चढ़ते हुए
हमारी किस्मत में तो बस दूसरों के लिए ताली बजाना लिखा है
देखते हैं कब तक बजा सकते हैं हम दूसरों के लिए ताली
लब हैं खामोश मेरे और जेब है खाली
जिसने मुझे कभी नहीं पूछा कहाँ गया अब वो समाज
जो भी होना है उसको हो जाने दो आज

रिश्ते हुए नाते भी आज मतलब के हैं
दिल तो सबके पास है पर जो सुनाई दे वो धड़कन नहीं
कर लेते हैं गुज़र-बसर बस ऐसे ही
ना कोई उम्मीद है और ना ही कोई मंज़िल
जी लेंगे हर हाल में, जो भी होगा वो देख लेंगे
पानी ना मिला तो अपने अश्कों को ही पी लेंगे
अगर मैं मिलने का वादा तोड़ दूँ तो मत होना नाराज़
जो भी होना है उसको हो जाने दो आज
We offer poetry and lyric writing services for all your needs, personal or professional, in English and Hindi. To avail the service, please contact by email: rajeevkharb_2007@rediffmail.com




