जो ये कहते हैं कि तुम कभी कामयाब नहीं हो पाओगे उनको शर्मिंदा कर दो

Posted by

जो ये कहते हैं कि तुम कभी कामयाब नहीं हो पाओगे उनको शर्मिंदा कर दो

ज़िन्दगी के सभी इम्तिहान देकर एक दिन तुम एक नया इतिहास बनाओगे

ख़ाली जेब हैं तेरी तो क्या हुआ वक़्त तो तेरे पास हैं इसका इस्तमाल कर

दिन रात तेरे लिए ही तो हैं लग जा तूँ अपने सपने पूरे करने के लिए

माना कि कठिन बहुत हैं चढ़ाई इन कामयाबी की सीढ़ियों की

पर तू एक एक करके अपने कदम मजबूती से बढ़ाता जा

एक ही दिन में नहीं आता नतीजा कभी तेरी मेहनत का

तुझे बरसो तक लगातार बिना रुके और बिना थके चलते जाना हैं

कभी जो तुम्हे लगे कि बहुत मुश्किल हैं ये संघर्ष का सफर

तो तुम उन लोगों के बारे में सोचना जो तुमसे उम्मीद लगाए बैठे हैं

असंभव भी हो हैं जाता संभव जब तेरी जीतने की ज़िद हो

लोगों का क्या हैं इनका तो काम हैं कहना और कब तक कहेंगे

जब तुम कामयाब हो जाओगे तो तेरी भी तारीफ यही लोग करेंगे

जो भी ख्वाब तुम्हारे मर चुके हैं उनको फिर से ज़िंदा कर दो

जो ये कहते हैं कि तुम कभी कामयाब नहीं हो पाओगे उनको शर्मिंदा कर दो