तुझे अपना बना लेंगें हमने सोचा तो नहीं था

Posted by

तुझे अपना बना लेंगें हमने सोचा तो नहीं था

बस चलते रहे यूँ ही तेरे पीछे पीछे

ये सोच कर की कभी तो देखोगे तुम पीछे मुड़कर मुझे

पर शायद ये मेरे दिल का कोई भरम था

कर रहे हैं तुम्हारा हम बस इंतज़ार

साथ है हमारे बस तुम्हारा प्यार

ना जाने कब मेरी ज़िन्दगी में चैन से जीना होगा

अभी तो बस एक बेकरारी सी रहती है रात दिन

जागता रहता हूँ रात भर और गिनता हूँ तारे

शायद तुम भी मेरे बारे में सोच कर मुस्कुराती होगी

दिल बहलाने को ये ख्याल अच्छा है

तू ना सही तेरी याद ही सही

अच्छा तो बताओ फिर कब मिलना है

इन बेखुदी की रहो में हमें साथ साथ चलना है

और वो दिन आखिर आ ही गया

मोहब्बत की जो आग इधर थी उधर भी है

तड़प कर आ गए हैं वो मेरी बाँहो में

और मैं फिर से एक बार बस यही कहता हूँ

तुझे अपना बना लेंगें हमने सोचा तो नहीं था