You are currently viewing तुझे ना देखूँ तो मैं बेचैन सा हो जाता हूँ

तुझे ना देखूँ तो मैं बेचैन सा हो जाता हूँ

तुझे ना देखूँ तो मैं बेचैन सा हो जाता हूँ

कहीं ऐसा तो नहीं कि मुझे प्यार हो गया है

तुझसे एक पल भी मैं जुदा नही होना चाहता

मेरा ये दिल तेरे बिना अब रह पता नही है

ऐसे में कोई भी मुझको समझाता नहीं है

कहीं ऐसा तो नहीं कि मुझे प्यार हो गया है

रातों को भी मैं जागता रहता हूँ

तुझसे मिलने कि मैं दुआ माँगता रहता हूँ

अब ये मेरे दिन तेरे बिना तनहा नही गुजरते

अब तो ये दुनिया तेरे बिना अच्छी नही लगती

तेरे बिना मैं मीठी मीठी ठंडी ठंडी आहें भरता हूँ

हर वक़्त मैं तेरा ही इंतज़ार करता हूँ

ऐसे में कोई मुझको बहलाता नहीं है

तुझे ना देखूँ तो मैं बेचैन सा हो जाता हूँ

कहीं ऐसा तो नहीं कि मुझे प्यार हो गया है

मुझे याद तेरी और तेरा ही ख्याल रहता है

दर्द सताता है और बुरा हाल रहता है

ऐसा तो पहले मुझे कभी भी ना हुआ

जैसे तूने मेरी इस धड़कन को छुआ

पल पल दिल ये मेरा तेरे लिए बेकरार रहे

मुझे बस तेरा ही इंतज़ार रहे

उलझन ये मेरी कोई भी सुलझाता नहीं है

एक तेरे सिवा कोई और मुझे भाता नहीं है

कहीं ऐसा तो नहीं कि मुझे प्यार हो गया है

तुझे ना देखूँ तो मैं बेचैन सा हो जाता हूँ