You are currently viewing तुम्हारा प्यार अगर मेरे साथ हो तो ज़िन्दगी मेरी खुशियों से भर जाए  

तुम्हारा प्यार अगर मेरे साथ हो तो ज़िन्दगी मेरी खुशियों से भर जाए  

तुम्हारा प्यार अगर मेरे साथ हो तो ज़िन्दगी मेरी खुशियों से भर जाए  

तेरे मेरे सपने अगर एक हो जाए तो मोहब्बत हमारी परवान चढ़े

काँटे तेरी राहों से चुन लूँगा अपनी पलकों से मैं तेरी ख़ातिर

और बिछा दूँगा फूल मेरी वफ़ा के तेरे लिए

वैसे तो किसी ने कभी पुछा नहीं मेरे दिल का हाल

तुम अगर पास मेरे आकर मुस्कुरा दो बस एक बार

किसी से ना कोई शिकवा रहेगा और ना ही कोई गिला

तुम्हारे आँसू मोती से भी बढ़कर है मेरे लिए

इन अश्कों को मैं कभी तेरी आँखों से छलकने नहीं दूँगा

मार ना डाले मुझको ये तन्हाई इन चाँदनी रातों की

सितारों से सिफारिश करवा कर मैं तुझको बुला लूँगा

तेरे हुसन की जितनी भी तारीफ़ करूँ कम लगती है मुझको

तुम्हे और क्या दूँ मैं अब दिल के सिवाए मेरे महबूब

आओ छुपा लूँ तुमको मैं अपने दिल में दुनिया की नज़रों से

अगर तुम भी मुझसे प्यार का इजहार करो तो ये ज़िन्दगी संवर जाये

 तुम्हारा प्यार अगर मेरे साथ हो तो ज़िन्दगी मेरी खुशियों से भर जाए