तू बस आगे बढ़ता जा चाहे जीत हो या हार हो
हार जीत तो ज़िन्दगी का एक हिस्सा है
मान लो अगर तो हार है और ठान लो तो जीत
तुझे करना है सामना हर हालात का चाहे दिन हो या रात
सँघर्ष से कभी घबराना नहीं चाहे जो भी हो अँजाम

छोटी सी चींटी भी दाना लेकर पहाड़ पर चढ़ जाती है
तुझे तो भगवान ने हाथ पैर दिए हैं मेहनत करने के लिए
मुश्किलों में टूट कर बिखरना नहीं बल्कि मजबूत बनना है
ऐसा कोई नहीं इस संसार में जिसको कोई ग़म ना हो
जब मुश्किल वक़्त हो तो भी तुझे हर हाल में मुस्कुराना है

तेरी मिसाल देगा ये जहान अगर तूने कुछ कर दिखाया
उठ जा अब और कर ले तैयारी अपने मकसद को लेकर
कौन जानता है कि तू भी एक नया इतिहास लिख दे
तेरे भीतर ही दिया है होंसला ख़ुदा ने कुछ कर गुज़रने का
अपनी ताकत को पहचान कर तू हर मैदान को फ़तह कर ले
तू बस आगे बढ़ता जा चाहे जीत हो या हार हो
Amazon Link to Buy Book:
