You are currently viewing तेरा साथ जब से मिला है मेरी ज़िन्दगी हसीन हो गयी है

तेरा साथ जब से मिला है मेरी ज़िन्दगी हसीन हो गयी है

तेरा साथ जब से मिला है मेरी ज़िन्दगी हसीन हो गयी है

जब भी मिलती हो तुम मुझसे पहली बारिश की तरह

तो गिरा देती हो बिजलियाँ अपने हुसन की मेरे इस दिल पर

मैं तो बस तुम्हे देखता ही रह जाता हूँ जब आती हो पास मेरे

होंठ मेरे खामोश हो जातें है और दिल ज़ोर से धड़कता है

कभी तो सीने से भी लगा लो मुझको तुम

हो सकता है मेरे दिल को कुछ करार आ जाये

वैसे तो ज़माने में हसीन बहुत हैं पर कोई तुमसा नहीं देखा

संभाल कर रखना मेरा प्यार भरा दिल अपनी पनाह में

हमारे प्यार के ये खूबसूरत पल हमेशा यूँ ही जवान रहे

हम दोनों यूँ ही हर बार एक दूजे से मिलकर बस यही कहते रहें

कि हमारा ये साथ जनम जनम तक यूँ ही चलता रहें

मैं तेरे इश्क़ में डूबा रहूं रात दिन तो मेरे दिल को करार आये

बड़ा ही दिलकश सफर है ये हमारी मोहब्बत का

जब भी देखूं मैं तुझको मुझे पहले से जयादा तुम पे प्यार आये

तेरा साथ जब से मिला है मेरी ज़िन्दगी हसीन हो गयी है