तेरे जाने की खबर से आज मैं बहुत उदास हूँ

Posted by

तेरे जाने की खबर से आज मैं बहुत उदास हूँ

सोचता हूँ कि रोक लूँ तुझको आगे बढ़कर

पर चलना ही तो ज़िन्दगी है शायद

जब तुम आये थे बहार बनकर मेरे जीवन में

बड़ा ही खूबसूरत वक़्त गुज़रा था तुम्हारे साथ

कभी रूठना तुम्हारा और फिर मान जाना

तो कभी हाथ में मेरे हाथ डाल कर चलना

ये सभी बातें अब यादें बन चुकी है

हक़ीक़त में तुम आज दूर जा चुके हो

तुम्हारे लिए अब एक नया देश है नए दोस्त हैं

बस यही कहता हूँ कि हमें भी याद रखना

तुमसे मिलने कि दुआ करता हूँ हर वक़्त

कभी वक़्त मिले तो आकर मुझसे मिल लेना

मुबारक हो तुमको जिंदगी का ये नया सफर

तुम्हारी ख़ुशी से ही अब मेरी ख़ुशी जुड़ी है

तेरे जाने की खबर से आज मैं बहुत उदास हूँ