तेरे होठों की ये जो मुस्कान है इसी से ही हमारे प्यार की पहचान है
आने वाला पल हम दोनों को एक बार फिर से मिला देगा
मेरा प्यार भरा दिल तेरे दिल में भी चाहत का फूल खिला देगा
चलूँगा जब मैं तेरे साथ मिलकर तो ये दुनिया आहें भरेगी
तेरे हुसन की बारिश मेरे प्यासे दिल को प्यार से सराबोर करेगी

तेरे हाथ में हम दोनों के प्यार वाली लकीर है
तेरी एक निगाह से बदली मेरी तक़दीर है
कितना हसीन चेहरा है तुम्हारा और आँखें हैं कितनी प्यारी
दिल मेरा ये करता है कि तुम्हे देखते हुए बीत जाए ये उम्र सारी
तेरे चेहरे की चमक ऐसी है जैसे कि सूरज की किरण हो
मुझे बस तेरा साथ चाहिए, चाहे रात हो या फिर दिन हो

तेरी झील सी नीली आँखों का ही है ये कसूर सारा
आज से मेरा ये दिल हो गया है अब तुम्हारा
तुझे देखकर अब बस में नहीं मेरे ये अरमान है
तेरे होठों की ये जो मुस्कान है इसी से ही हमारे प्यार की पहचान है
जब मैंने पहली बार देखा था तुमको प्यार से
मैं तो रह गया था जैसे दिल अपना हार के
तेरे क़दमों की आहट से दूर हुई मेरी ज़िन्दगी की तन्हाई

मेरे दिल को तेरी धड़कनो ने कुछ ऐसे आवाज़ लगाई
दिल मेरा गाता रहता है हर वक़्त प्यार का तराना
नैना मेरे मिले है तेरे नैनों से, कहीं बन ना जाए कोई खूबसूरत सा अफसाना
कभी-कभी तो तेरे लबों की ख़ामोशी भी बहुत कुछ कहती है
हमारे मिलान के गीतों से कायनात भी झूमती है
ज़िन्दगी तुमसे मिलकर इतनी खूबसूरत हो जाएगी ऐसा तो मैंने सोचा ना था
जहाँ तेरी याद ना बसती हो ऐसा तो मेरे दिल में कोई कोना ना था

तेरे आने से इस वीराने में भी चारों तरफ फूल खिल जाते हैं
सच ही कहा है ये भी किसी शायर ने
कि जिनको मिलना होता है वो कहीं ना कहीं मिल ही जाते हैं
तेरी हर एक सांस से जिस्म मेरा फूल की तरह महकता है
तेरी इन मस्त निगाहों से दिल मेरा बिना पिए ही बहकता है

तुमने मेरी ज़िन्दगी में आकर कर दी है हर कमी पूरी
तेरे बिना मेरी ज़िन्दगी का कोई मकसद नहीं, मेरी चाहत है अधूरी
तेरे होठों की ये जो मुस्कान है इसी से ही हमारे प्यार की पहचान है
हमारे इश्क़ के चर्चे हवाओं में है, नीचे जमीन पर भी और ऊपर आसमान है
जब तूँ पास नहीं होती तो ये दुनिया वीरान लगती है
तेरे बिना हर एक राह तो जैसे सुनसान लगती है
कभी-कभी तेरी यादें भी मेरे जीने का सहारा बनती हैं

तेरे नाम से जुड़कर ही अब मेरी इस ज़माने में पहचान बनती है
तेरे बिना कोई भी रंग नहीं है किसी भी मौसम में
तूँ जब भी आता है पास मेरे तो बेमौसम भी बारिश होती है
मेरे प्यार भरे गीतों में बस तुम ही हो शामिल
छू लो मुझे प्यार से और बना दो अपने लिए काबिल
जो भी लम्हे तेरे बिना गुजरते हैं वो बेकार हैं

मेरी इन आँखों को हर वक़्त बस तेरा ही इंतज़ार हैं
तेरे बिना महफ़िल की भीड़ में भी मैं अकेला हूँ
तेरा हो गया हूँ मैं जबसे साथ तेरे चला हूँ
तेरे बिना ये शाम भी गम और तन्हाई में डूब जाती हैं
तुम्हारी याद फिर ना जाने मुझे कब तक और कितना रुलाती हैं
जब भी मैं ये चाहता हूँ कि तुमको भुला दूँ
तो दिल मेरा मेरी कही इस बात को मानता नहीं

इस गम से भरी दुनिया में तूँ हैं मेरा एक मात्र सहारा
आ जाओ फिर से एक बार कि दिल ने तुम्हे प्यार से हैं पुकारा
रहूँगा तेरी राहों में मैं और कभी कोई शिकवा नहीं करूँगा, अगर तुम्हारा ये फरमान हैं
हमारे इश्क़ के चर्चे हवाओं में है, नीचे जमीन पर भी और ऊपर आसमान है
तेरे होठों की ये जो मुस्कान है इसी से ही हमारे प्यार की पहचान है
We offer poetry and lyric writing services for all your needs, personal or professional, in English and Hindi. To avail the service, please contact by email: rajeevkharb_2007@rediffmail.com
Amazon Link to Buy Book:





