दफ्तर और काम के तनाव को तूँ थोड़ा तो कम कर ले
ये ज़िन्दगी बहुत हसीन है इसको तूँ जी भर के जी ले
जब तक जीवन रहेगा ये काम तो यूँ ही चलता रहेगा
अपने आस-पास देखोगे तो तुम्हे छोटी-छोटी खुशियाँ मिलेगी
जीवन की भाग-दौड़ में तूँ हँसना भूल गया है
कभी तो किसी हसीना से मुलाकात का वक़्त निकाल

जब भी तुम अपनों से मिलोगे तो दिल को सुकून मिलेगा
दिल में तुम्हारे भी किसी के प्यार का खूबसूरत फूल खिलेगा
घर और ऑफिस के चक्कर में जीवन यूँ ही बर्बाद मत कर देना
दोस्तों से मिलकर मज़े करना और खुशियों से जीवन को आबाद करना
माना कि तूने बहुत तरक्की की और खूब पैसे भी कमाए
पर सोच के देखो कि क्या तुम किसी के भी काम आये
कब से तेरे परिवार वाले तेरा रस्ता देख रहे है
कि तूँ आएगा एक दिन और घर को फिर से खुशियों से भर देगा
रोज़ी-रोटी की तलाश में तेरा गांव कहीं पीछे छूट गया है
शहर आकर तेरा साथ तेरे बचपन के दोस्तों से छूट गया है

एक बार फिर से पीछे मुड़ कर देखने का वक़्त आ गया है
ले लो कुछ दिन की छुट्टी अपने इस दफ्तर के काम से
और जी लो अपनों के साथ ज़िन्दगी कुछ तो आराम से
फुर्सत के ये पल बड़े ही किस्मत वालों को नसीब होते हैं
पहुँच जा एक बार फिर अपने गांव और आँखों को कुछ नम कर ले
दफ्तर और काम के तनाव को तूँ थोड़ा तो कम कर ले
Amazon Link to Buy Book:
