You are currently viewing दिल आज तेरे प्यार में पागल हो जाना चाहता है

दिल आज तेरे प्यार में पागल हो जाना चाहता है

दिल आज तेरे प्यार में पागल हो जाना चाहता है

तेरी चाहत का असर है कि मैं मस्त हो गया हूँ

मुस्कुरा देता हूँ बस यूँ ही तेरे ख्यालों में

मेरी दीवानगी अब ज़माने में मशहूर होने लगी है

दोस्त अब कहने लगे है कि खोए खोए से रहते हो

कैसे कहूँ कि तेरा इश्क़ मुझे होश में नहीं रहने देता

अगर नाम तेरा लिया सबके सामने तो

शायद तुम मुझसे रुस्वा हो जाओ रुठ जाओ

बस इसीलिए मन ही मन तुझे चाहता हूँ मैं

तेरे इश्क़ का दामन थाम रखा है मैंने अब

देखतें है कि ग़म कि हवाएँ हमारा क्या बिगाड़ती हैं

तुझे देख देख कर कट रहे हैं मेरे दिन और रैन

मैं तुझे अपनी हर एक साँस में शामिल कर लेना चाहता हूँ

दिल आज तेरे प्यार में पागल हो जाना चाहता है