दिल करता है कि कहीं पर घूम कर आएं हम

Posted by

दिल करता है कि कहीं पर घूम कर आएं हम

एक ऐसी जगह पर जहाँ पर दिल को सुकून मिले

तेरी जुल्फ को आज मैं फिर से सुलझा दूँ

ये जो उलझी उलझी सी जिंदगी है

इसको कुछ पल का आराम दूँ

छुपा कर रखा है मैंने अपने एहसास को दुनिया से

पर मैं अपने इरादे तुझपर जाहिर करना चाहता हूँ

ये जो रेत की तरह से वक़्त फ़िसल रहा है हाथ से

इस गुज़रते वक़्त में तुझसे करनी है बातें बहुत सी

कुछ वक़्त निकालते हैं हम एक दूजे के लिए

ये ज़िम्मेदारियाँ और काम तो यूँ ही चलते रहेंगे हमेशा

जब तक है ये ज़िन्दगी हम दौड़ते भागते ही रहेंगे

कुछ पल के लिए ही सही फिर भी ये चाहता हूँ मैं

बैठे रहते है यूँ ही हाथों में लेकर एक दूजे का हाथ

लब हमारे रहें खामोश और धड़कने हमारी आपस में बात करें

किसी पर्वत के आगोश में किसी नदियाँ के किनारे

नैना हमारे देखे एक साथ कुदरत के सभी खूबसूरत नज़ारे

आओ एक साथ जीने मरने का वादा कर लें अब हम  

दिल करता है कि कहीं पर घूम कर आएं हम