दिल ले गए हो तुम मेरा हम से दिल्लगी करते करते

Posted by

दिल ले गए हो तुम मेरा हम से दिल्लगी करते करते

मोहब्बत की ये राहें बहुत ही मुश्किल लगती हैं

तड़पना पड़ता है इसमें दिलबर के दीदार के लिए

ये दिल जब भी कहीं लग जाता है किसी से

दिन रात लब खामोश रहते हैं और धड़कने बात करती हैं

कैसे भूल जाएं हम वो हसीन पल जो साथ बिताये थे कभी

ऐसा नहीं है कि वो बेवफ़ा हो गए हैं

शायद उनकी भी कुछ मजबूरियां रही होंगी

कल आया था उनका पैग़ाम कि जल्दी ही मुलाकात होगी

सारी रात हमारी बेकरारी में गुजरी है

ये चाँद भी आज कुछ दीवाना सा लगता है

कल का सूरज हमारी मुलाक़ात का गवाह होगा

आज समझ में आया कि इश्क़ की बेखुदी क्या होती है

दिल ले गए हो तुम मेरा हम से दिल्लगी करते करते