प्यारे पाठकों,
मुझे ऐसा लगता है कि हर व्यक्ति जीवन में कभी ना कभी कवि जरूर बन जाता है
ये कवि बनने का शौक़ भले ही कुछ समय के लिए ही क्यों ना हो
कोई किसी के प्यार में कवि बन जाता है तो कोई किसी के इंतज़ार में
ख़ैर हम सब इंसान हैं तो फिर हमारे जज़्बात भी हैं
जब भी हम रोमांटिक होते हैं तो कविता ज़रूर पढ़ते या लिखते हैं
इस पुस्तक में मैं आपको रोमांस से भरपूर कविताएँ पेश कर रहा हूँ
आशा करता हूँ कि मेरा यह प्रयास आप सभी को पसंद आएगा
आपको नव-जीवन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
आपका दिल से धन्यवाद
आपका अपना
राजीव खरब
Sample Reading:
पहली बार मिलते ही दिल को तुमसे प्यार हो गया
पहली नज़र तुम्हारी मेरे दिल के पार हो गयी
देखा तुमने मुझे कुछ इस तरह से मेरे महबूब
कि अरमान कई दिल में तुमने जगा दिए
कहीं ये मुस्कान तेरी मेरा जीना मुश्किल ना कर दे
अब मैंने तेरी याद में रातों को जागना शुरू कर दिया है
ये इश्क़ का पहला सबक मैं हमेशा याद रखूँगा दिलबर
जबसे तुम मेरी आँखों में बसे हो दूसरा कोई नज़र नहीं आता
होश भी अब मुझको छोड़कर कही चला गया है
तेरे इश्क़ में आजकल मदहोश हूँ मैं
क्या कहती हैं मुझसे ये धड़कने तेरी
दिल मेरा तुझे अब महसूस करता हैं हर जगह
तेरी तस्वीर को सीने से लगा रखा हैं मैंने
तेरी खबर मैं सितारों से ले लेता हूँ
ये फूल और पत्ती सब तेरी खुशबू से ही खूबसूरत हैं
तेरे दम से ही बगिया में भवरों की भरमार है
हम तो बस तुम्हे देखते ही रह गए और इजहार हो गया
पहली बार मिलते ही दिल को तुमसे प्यार हो गया
We offer poetry and lyric writing services for all your needs, personal or professional, in English and Hindi. To avail the service, please contact by email: rajeevkharb_2007@rediffmail.com
Amazon Link to buy book:

Thank You




