You are currently viewing प्यार किया नहीं जाता ये तो बस हो जाता है

प्यार किया नहीं जाता ये तो बस हो जाता है

प्यार किया नहीं जाता ये तो बस हो जाता है

प्रेमी जागता रहता है और जग ये सो जाता है

आशिक़ों की तक़दीर मैं ही है आहें भरना

किसी दिलरुबा के हसीन चेहरे पर मरना

दोस्तों के साथ जब भी वक़्त गुजरता है

तो हर पल एक नयी मौज और एक अलग सी मस्ती होती है

ज़िन्दगी जो मिली है तो क्यों ना हम इसमें प्यार करें

आओ अपनी महबूबा से हम अपनी मोहब्बत का इजहार करें

ज़िन्दगी चार दिन की है इसको हँस खेल कर गुजार ले

किसी को दिल दे और किसी का तूँ भी प्यार ले

जो बात कहनी हो दिल की उसको तुम खुल कर कहो

दर्द ऐ दिल को दिल ही दिल में यूँ ना सहो

क्या पता तेरा इश्क़ आज उनको कबूल हो जाये

तेरी ज़िन्दगी भी काँटों से निकल कर फूल हो जाये

ये आशिकी है नहीं कोई दिल्लगी

जब किसी से प्यार होना होता है तो बस हो जाता है

प्यार किया नहीं जाता ये तो बस हो जाता है