बीते हुए लम्हों की यादें मेरे दिल को तड़पाती हैं

Posted by

बीते हुए लम्हों की यादें मेरे दिल को तड़पाती हैं

जो साथ गुजरे थे तुम्हारे वो पल याद आते हैं

बचपन से लेकर जवानी तक हर मोड़ से गुजरती है ज़िन्दगी

लड़कपन खेल में बीत गया दोस्तों के साथ बेफिक्री में

जवानी आयी तो पहले प्यार का पहला एहसास याद है

जब पहली बार नज़र मिली थी तुमसे तो तुम शरमा गयी थी

दिल को समझ नहीं आया कि इस एहसास को मैं क्या नाम दूँ

जब और वक़्त गुजरा तो पता चला कि इसी को पहला प्यार कहते हैं

यूँ तो उसके बाद बहुत से हसीनों से मुलाकात हुई महफिलों में

पर उस शख्श की मासूम आँखें मुझे आज तक नहीं भूलती

ना तो मैं अपना इज़हार ऐ मोहब्बत कर पाया और ना ही उसे भुला पाया

काश मुझे मेरा बीता हुआ वक़्त कभी वापिस मिल जाए

तो मैं अपनी पहली मोहब्बत को हांसिल कर लूँ

पर हक़ीक़त में ऐसा नहीं होता ज़िन्दगी कुछ और ही रंग दिखाती है

बिना दिलबर के कैसे जीना है ये हालात हमें सिखाते हैं

जब कभी ये यादें लहरों की तरह से मुझ से टकराती हैं

तो यही चंद बातें मेरे दिल में कभी कभी तूफान उठाती हैं

बीते हुए लम्हों की यादें मेरे दिल को तड़पाती हैं