मुझे नहीं थी खबर कहाँ है मेरी मंज़िल मुझे इश्क़ तेरा यहाँ लेकर आया
अब ना तो दिल होश में है और ना हम होश में हैं
ना जाने तूने अपनी मस्त निगाहों से हमें क्या है पिलाया
तुझे छोड़कर अब मैं कहाँ पर जाऊँ समझ नहीं आता मुझे
मुझको तुमने ऐसा है दीवाना बनाया
तुझे मैंने देखा है हर बार बस दिल की ही निगाह से
महसूस किया है हर वक़्त मैंने तुझको खुद में
अब तुमसे जुदाई का ख्याल भी करना मुश्किल है
जहाँ मैंने चाहा वहीं तुझको है पाया
मेरी इन आँखों में बस तुम्हारी ही सूरत है बसी
अब ये होगा मेरा गुनाह जो किसी और को देखूं मैं
धड़कता है मेरा ये दिल अब बस तुम्हारे ही लिए
तेरा प्यार ही इस दिल को ज़िंदा रखे हुए है
मुझे अब खुद से कभी जुदा ना करना
तेरे पास रहने कि अब आदत पड़ गयी है मुझको
तुम्हारी वजह से ही ज़िंदा हूँ मैं अब तक
मैं जी ना सकूंगा तेरे बिना जो तुमने अपना दामन छुड़ाया
कहाँ मैं नाचीज़ और कहाँ तेरा हुसन बेमिसाल
ये तो तेरा अहसान है कि तुमने मुझको अपना है बनाया
मुझे नहीं थी खबर कहाँ है मेरी मंज़िल मुझे इश्क़ तेरा यहाँ लेकर आया
अब ना तो दिल होश में है और ना हम होश में हैं
ना जाने तूने अपनी मस्त निगाहों से हमें क्या है पिलाया
मुझे नहीं थी खबर कहाँ है मेरी मंज़िल मुझे इश्क़ तेरा यहाँ लेकर आया
Amazon Link to Buy Book: