मेरी चाहत अभी अधूरी है इसलिए तेरा मिलना बहुत ज़रूरी है

Posted by

मेरी चाहत अभी अधूरी है इसलिए तेरा मिलना बहुत ज़रूरी है

तेरा मिलना वो बस पल दो पल का

हमको दीवाना कर गया था कसम से

ऐसा हुआ महसूस मेरे दिल को

कि जैसे हमको इश्क़ हो रहा है धीरे धीरे

ये चंचल शोख अदाएं तेरी बुलाती हैं हमको

हम तो खींचे चले आते हैं तेरी तरफ

कोई ऐसा इंतजाम अगर हो जाये

कि आज तुमसे हमारी मुलाकात हो जाये

बोल देंगे हम तुमको बातें हम अपने दिल की

जब से देखी है तेरी प्यारी सी सूरत

ना जाने कैसे कैसे ख्वाब हम सजाने लगे हैं आजकल

तुमको तो नींद आ जाती होगी रात में

हम तो बस करवटें बदलते हैं तेरी याद में

और क्या कहूं मैं अब इससे ज्यादा

तुझे अपना बना लूँ ये है मेरा इरादा

दिल की गहराईयों में जब भी उतर जाता हूँ

तो फिर बाहर आना मुश्किल हो जाता है

हमको बस रात दिन अब आपका ही इंतज़ार है

शायद हमको हो गया तुमसे प्यार है

प्यार के इस एहसास को मैं तुमसे बयान कैसे करूं

कैसे मैं तुमको ये बताऊँ कि तेरे लिए मैं आहें भरूँ

किसी शायर की ग़ज़ल सी लगती हो तुम

तेरे हुसन की तारीफ करने को जी चाहता है

कोई अगर तुमको देखता है कभी

तो हमें अच्छा नहीं लगता

हमको तो ऐसे लगता है कि

तुम तो बस मेरे ही हो हमेशा के लिए

अगर इश्क़ किया है तो फिर

आज मैं इज़हार भी कर दूंगा तुमसे

मेरे अरमानों का काफिला निकल पड़ा है

अब जज्बात मेरे बस में नहीं हैं मेरे

हमारे प्यार वाले फूल अब खिलना बहुत ज़रूरी हैं

मेरी चाहत अभी अधूरी है इसलिए तेरा मिलना बहुत ज़रूरी है