मेरे दिल का हाल अब तुम ना पूछो मेरी जान
मेरे दिल पर अब तेरी चाहत का असर हो रहा है
जैसी बेचैनी इधर है, क्या वैसी बेकरारी उधर भी है
खामोश रह कर मेरी आवाज़ सुनने वाले
मेरे जीवन का सफर अब तेरे हवाले किया है
हर पल ये दिल तेरी याद में तड़पता है
तेरी चाहत का अब सीधा असर हो रहा है
मेरे दिल का हाल अब तुम ना पूछो मेरी जान
मेरे दिल पर अब तेरी चाहत का असर हो रहा है
आँखों में तेरी तस्वीर लेकर ना जाने कब से बेकरार बैठे हैं,
तुमसे रूबरू होने का ख्याल इस दिल में लिए बैठे हैं
तुमसे मिलने की उम्मीद अभी भी बाकी है इस दिल में
दिल चुराने का हुनर तुम्हारा कमाल का है
कभी मेरे इश्क़ की गर्माहट को मह्सूस करके देखो
तो तुमको ये पता चलेगा कि ये इश्क़ दोनों तरफ़ हो रहा है
मेरे दिल का हाल अब तुम ना पूछो मेरी जान
मेरे दिल पर अब तेरी चाहत का असर हो रहा है
हवा के झोंकों में अब हर तरफ तेरा एहसास घुला है,
और मेरी हर धड़कन में तेरा नाम कहीं खो रहा है।
दिल जिगर और नज़र सब तुझको दे दिया है
ज़िन्दगी की हर ख़ुशी अब तुमसे ही है
तुम जो मिल जाओ तो मेरे दिल को करार आ जाये
आओ और दिल में तुम बस जाओ हमेशा के लिए
बस एक बात और तुमसे कहना है मुझको
मेरे दिल का हाल अब तुम ना पूछो मेरी जान
मेरे दिल पर अब तेरी चाहत का असर हो रहा है
