मेरे दोस्तों आ जाओ फिर से मिलते हैं हम सभी
बहुत दिन हो गए हैं अपने दिल की बात किये हुए
ये दुनियाँ तो बस अपने मतलब से ही मिलती है हमसे
मैंने अब ये जान लिया है कि दोस्तों से ही ज़िन्दगी में बहार है
कभी जो जेब हमारी खाली होती थी पर सपने बड़े थे
उन सपनों को पाने की ख़ातिर दिन रात हम चलते रहे
पता नहीं आखिरी बार कब दिल से मुस्कुराया था मैं
गाड़ी बँगले धन दौलत सब कुछ तो पा लिया है
पर ऐसा कोई नहीं दोस्तों के सिवा जिनको मैं मिलना चाहता हूँ
वो बारिश के पानी में जब हम भीगते थे बिना छतरी के
कभी कभी तो मीलों पैदल भी चलना पड़ता था
आज छतरी है गाड़ी है पर दोस्तों का साथ नहीं है
सभी दोस्त अपनी ज़िन्दगी की दौड़ भाग में मशगूल हैं
आओ थोड़ी देर के लिए सब कुछ छोड़ कर फिर से मुलाकात करें
अपनी ज़िन्दगी का कुछ वक़्त दोस्ती के नाम भी करें
मेरे दोस्तों आ जाओ फिर से मिलते हैं हम सभी
Amazon Link to Buy Book:
