मैं और तुम मिलकर अब हम हो गए हैं एक दूजे के सनम हो गए हैं

Posted by

मैं और तुम मिलकर अब हम हो गए हैं एक दूजे के सनम हो गए हैं

पहले तो हमारे बीच जमकर तकरार हुई और फिर प्यार हो गया

एक दूजे के साथ जीने मरने का भी करार हो गया

ये सब क्यों हुआ और कैसे हुआ सोचने का मौक़ा तक नहीं मिला

ऐसा लगा जैसे कि तेरी मोहब्बत मुझे तेरी और खींच रही है

भीड़ में भी अब मैं तन्हाई को ढूंढ़ने लगता हूँ तेरी ख़ातिर

ये हवाओं का मदमस्त झोंका तुझे छूकर आया है शायद

इसीलिए तो साँसे मेरी महक उठी है तेरे बदन की खुश्बू से

ये सारी कायनात आज गुनगुना रही है नगमे हमारे इश्क़ के

तेरी आँखों के काजल में मैंने अपना दिल छुपा दिया है

दूर हो गया हूँ इस दुनियाँ से और तेरी मोहब्बत में हूँ गिरफ्तार

नैनों से मेरी नींद रूठ गयी जब से हुई तुम से मेरी आँखें चार

रहते थे कभी दूर एक दूजे से आज कितने करीब हम हो गए हैं

मैं और तुम मिलकर अब हम हो गए हैं एक दूजे के सनम हो गए हैं