मैं तेरे शहर से गुज़र रहा हूँ आज फिर से एक बार

Posted by

मैं तेरे शहर से गुज़र रहा हूँ आज फिर से एक बार

ये वही शहर है जहाँ मिला था मैं तुमसे पहली बार

मिली थी जब मेरी नजर तेरी नजर से

तो तेरी नज़र शरमा के झुक गयी थी

हमने भी ये सोचा कि शायद तुम भी चाहती हो मुझे

धीरे धीरे हमारी मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया

इश्क़ का खुमार इधर भी था और उधर भी

तेरे मेरे प्यार के चर्चे हर गली में होने लगे थे

लोग पूछने लगे थे हमसे हाल ए दिल हमारा

हर तरफ चमक रहा था हमारे इश्क़ का सितारा

फिर ना जाने क्या हुआ कि तुम हमसे दूर हो गए

बहुत कोशिश की तुम्हे ढूंढ़ने की पर तुम ना मिले

मेरा ये दिल बस तेरे लिए ही धड़कता है

हो सके तो आकर मिल लेना मुझसे बस एक बार

वजह क्या है दूर जाने की बता देना मुझको

जहाँ हम मिले थे पहली बार वहीं पर कर रहा हूँ तेरा इंतज़ार

मैं तेरे शहर से गुज़र रहा हूँ आज फिर से एक बार