ये इश्क़ में लिपटी हुई रात बड़ी रूहानी लगती है

Posted by

ये इश्क़ में लिपटी हुई रात बड़ी रूहानी लगती है

कायनात सारी तेरे नाम की आज दीवानी लगती है

रात की रानी महक रही है तेरे आँगन में

बजती है शहनाइयां सब के तन मन में

महफ़िल में तेरे होने की ये निशानी लगती है

कायनात सारी तेरे नाम की आज दीवानी लगती है

चेहरे से ढलक गया आँचल

तारों की आज निगाह झुक गयी है

मेरे पिया की मचल गयी जुल्फे

जाती हुई ये रात आज रुक गयी है