You are currently viewing ये ज़िन्दगी तो पानी के बुलबुले की तरह ही है दोस्तों

ये ज़िन्दगी तो पानी के बुलबुले की तरह ही है दोस्तों

ये ज़िन्दगी तो पानी के बुलबुले की तरह ही है दोस्तों

बहुत ही नरम, नाज़ुक और मुलायम है ये

हर एक पल जो गुजरता है वही बस अपना है

ज्यादा दूर की सोचने से तो कुछ हाँसिल नहीं होता

मैंने देखा है लोगों को ज़िन्दगी से आगे चलते हुए

पर हर कोशिश इस तरह की नाक़ाम होती है

ज़िन्दगी वो नहीं जो हम सोचते हैं जीने की

हमें लगता है कि ज़िन्दगी को हम चला रहे हैं

पर ये ज़िन्दगी हमें चलाती है अपने हिसाब से

सोचा नहीं था कि तक़दीर यहाँ पर ले आएगी

मंज़िल पर आकर ज़िन्दगी ही छोटी पड़ जाएगी

तेरे हाथ में कुछ नहीं है मेरे दोस्त ये जान ले तूँ

इसलिए चैन से जीना है तो सब्र रखना सीख ले

जो तुझे आज का दिन मिला है खुशकिस्मत है तूँ

बहुत से लोग तो शायद कल का सूरज भी नहीं देख पाएंगे

कोई नहीं जानता कि वक़्त की झोली में क्या है

अभी खुशी है तो अगले पल ग़म भी हो सकता है

अगर हर हाल में तुझे खुश रहना है तो ये जान ले

हर रात के बाद एक नयी सुबह होती है दोस्तों

जो आज नहीं कर पाया तो कोई बात नहीं

हर बात के पीछे कुछ ना कुछ वजह होती है दोस्तों

ये ज़िन्दगी तो पानी के बुलबुले की तरह ही है दोस्तों